VIDEO: मेले में कर रहा था छेड़छाड़, मनचले को युवती ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बहराइच। यूपी के बहराइच में अपने परिवार के साथ मेला घूमने के लिए आई युवती को एक मनचला काफी देर तक परेशान करता रहा। मनचले की हरकतों से तंग आकर युवती ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर खबर ली। युवती इतने गुस्से में थी कि उसने पूरे मेले में मनचले को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा। हालांकि बाद में भीड़ का फायदा उठाकर मनचला वहां से भाग निकला।

Boy gets beaten in tampering case at fair

नगर में स्थित दरगाह पर इस वक्त विशाल मेला लगा हुआ है। जहां पर जिले समेत देश के कोने कोने से लोग आकर मन्नत मांगने के साथ ही मेले में खरीददारी भी करते है। अपने परिवार के साथ मेला घूमने आयी युवती से भीड़ का फायदा उठाकर एक मनचला उससे छेड़खानी करने लगा। युवती की और से टोकने पर भी उसपर कोई असर नही पड़ा और वो लगातार उसे परेशान करता रहा। जिसके बाद युवती के सब्र का बांध टूट गया और उसने शोर मचाते हुये भरे मेले में मनचले को पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी।

मेले में मौजूद लोगों ने जब एक लड़की को युवक को दौड़ाकर मारते हुए देखा तो उन्हें मांजरा समझते देर नहीं लगी।हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर मनचला वहां से भाग निकला। वही मेले व वहां आने वाले लोगों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध का दावा करने वाली पुलिस का कोई भी जवान इस पूरे घटनाक्रम के दौरान नज़र नहीं आया जबकि आलाधिकारी पूरे मेला परिसर की सघन निगरानी व अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखने का दावा कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+