RSS के जिला कार्यवाहक के घर के पास मिला बम, मचा हड़कंप

बहराइच। भारत नेपाल सीमा स्थित बाबागंज इलाके से बम बरामद होने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर पुलिस व एसएसबी के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

RSS के जिला कार्यवाह के घर के पास मिला बम, मचा हड़कंप

प्राप्त समाचार के अनुसार रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी और आरएसएस के सह जिला कार्यवाहक आनन्द पाठक के आवास से सटे रास्ते पर देर शाम बम बरामद होने से अफरा-तफरी मच गई। बम की सूचना पर सैकड़ों की भीड़ एकत्रित होने लगी। जानकारी पाकर एसडीम नापानारा एसपी शुक्ला, सीओ एसके यादव, एसएसबी के द्वितीय सहायक कामंडेट शैलेंद्र पांडेय, एसओ रूपईडीहा आलोक राव, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने सबसे पहले बम के आस-पास मौजूद ग्रामीणों को दूर हटाया। एसओ आलोक ने बम की जांची करने के बाद बताया कि बरामद हुआ बम डाइनामाइट है। इसे पहाड़ों को तोड़ने में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

RSS के जिला कार्यवाह के घर के पास मिला बम, मचा हड़कंप

जब इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही घटनास्थल पर सभी उच्चाधिकारी पहुचे है। लखनऊ बम निरोधक दस्ता टीम को सूचना दे दी गई है। टीम लखनऊ से रवाना हो चुकी है। देर रात पहुंचकर जांच करेगी। डीएम और एसपी ने आरएसएस के कार्यवाहक आनंद पाठक के परिजनों से मुलाकात किया और उनको पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+