'ताजमहल में बम में रखा है...'अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके दी विस्फोटक रखने की सूचना, बंद किया गया ताजमहल

'ताजमहल में बम में रखा है...'अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके दी विस्फोटक रखने की सूचना, बंद किया गया ताजमहल

आगरा: ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को आज (गुरुवार 4 मार्च) बंद कर दिया गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके आगरा पुलिस को कहा कि 'ताजमहल में बम में रखा है।' जिसको लेकर परिसर के अंदर अफरातफरी मच गई है। ताजमहल के अंदर बम की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और यूपी पुलिस के जवानों ने पूरा परिसर को खाली करवा दिया है। इसके बाद ताजमहल के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जिस नबंर से फोन कॉल आया था, पुलिस ने उसे ट्रेस किया है। फोन करने वाला शख्स फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।

Taj Mahal

आगरा एसपी (प्रोटोकॉल) शिव राम यादव ने कहा, हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि एक शख्स ने उन्हें फोन करके बताया है कि ताजमहल के अंदर बम रखा गया है। जो जल्द ही फट जाएगा। फिरोजाबाद का रहने वाला शख्स आर्मी भर्ती रद्द होने की वजह से नाराज था। वहीं आगरा के ताजमहल में बम रखने की सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम भी ताजमहल पहुंच गई है।

आगरा पुलिस ने बताया कि दिनांक 4. 03.2021 को मोबाइल नंबर 8318881301 से सूचना मिली है कि ताजमहल के पास बम रखा है, जो कुछ देर बाद ब्लास्ट हो जाएगा। आगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साथ ताजमहल परिसर में चैकिंग अभियान चलाकर तलाशी ली जा रही है।

आगरा रेंज के आईजी ए.सतीश गणेश ने कहा, ''किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी है कि ताजमहल में बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने सघनता से परिसर की जांच की और अब तक इस तरह की कोई वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है। जिस शख्स ने सूचना दी थी उसको ट्रेस करने के लिए रेंज में हमारी कई टीमें एक्टिव हो गई हैं। ये फर्जी सूचना है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगले एक घंटे में परिसर को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+