Bomb Alert Train: जंघई स्टेशन पर बम की अफवाह ने रोकी ट्रेन की रफ्तार, यात्रियों में मची भगदड़ जैसी हालत
Bomb Alert Train: मंगलवार को एक फर्जी बम कॉल ने मुंबई से अयोध्या जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सांसें रोक दीं। जैसे ही ट्रेन जंघई स्टेशन पहुंची, वहां पुलिस और बम स्क्वाड ने मोर्चा संभाल लिया।
करीब तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक ट्रेन को स्टेशन पर रोके रखा गया। एक-एक बोगी की जांच हुई और यात्रियों से पूछताछ भी की गई। हालांकि जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला और ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

इस घटना के बाद यात्रियों में राहत जरूर दिखी, लेकिन डर और तनाव अभी भी चेहरों पर साफ नजर आ रहा था। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
जीआरपी कंट्रोल रूम को आया था कॉल
यह सब उस समय शुरू हुआ जब प्रयागराज से रवाना हुई 22103 अयोध्या कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 10वें डिब्बे में एक महिला के बैग में बम होने की सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम को मिली।
सूचना मिलते ही पूरे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल ट्रेन को अगले स्टेशन यानी जंघई पर रोकने का आदेश दिया गया, जहां पुलिस और बम स्क्वाड को अलर्ट पर रखा गया।
टीम द्वारा हर बैग को खंगाला गया
जैसे ही ट्रेन जंघई स्टेशन पर रुकी, सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देर किए ट्रेन की हर बोगी की जांच शुरू कर दी। खासतौर पर 10वें डिब्बे को पूरी तरह से खंगाला गया।
पुलिस टीम में आरपीएफ, जीआरपी और बम निरोधक दस्ता शामिल था। महिला यात्रियों से खास तौर पर बैग की जांच में सहयोग करने को कहा गया। हालांकि जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
सूचना निकली फर्जी, इतने देर से गई ट्रेन
करीब 3 घंटे 34 मिनट की सघन तलाशी के बाद जब कुछ नहीं मिला, तो पुलिस ने इसे झूठी सूचना करार दिया। इसके बाद शाम 4:48 बजे ट्रेन को अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया।
इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि इस तरह की झूठी सूचनाएं न फैलाएं। इससे न केवल यात्रियों को परेशानी होती है बल्कि संसाधनों का भी दुरुपयोग होता है।
प्रयागराज स्टेशन पर टीटीई से मारपीट
दूसरी ओर प्रयागराज स्टेशन पर एक टीटीई से मारपीट की घटना ने सबका ध्यान खींचा। टिकट चेकिंग के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और टीटीई को प्लेटफॉर्म पर घेरकर पीट दिया गया।
बताया जा रहा है कि टीटीई ने दुरंतो एक्सप्रेस में गार्ड कोच में भी टिकट चेकिंग की थी, जिससे नाराज होकर उत्तर मध्य रेलवे के गार्डों और कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया।
प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ जवानों के सामने ही यह पूरी घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इस मामले में अब रेलवे यूनियन और आला अधिकारी भी एक्टिव हो गए हैं। सवाल उठ रहा है कि जब सुरक्षा बल मौजूद था तो ऐसी घटना को क्यों नहीं रोका गया?












Click it and Unblock the Notifications