चचेरी बहन से छेड़खानी के आरोप में सलमान खान का बाउंसर गिरफ्तार
अनस मुंबई में बाउंसर की नौकरी करता है और वह मुरादाबाद अपने घर आया था जहां वह चचेरी बहन से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो गया।
मुरादाबाद। अपने आपको फिल्म अभिनेता सलमान खान का बाउंसर बताने वाले अनस को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पिरगेब मोहल्ले का रहने वाला अनस मुम्बई के रॉयल्टी क्लब में नौकरी करता है जहाँ से मुंबई के पब सेलिब्रिटी, राजनेताओं और मुंबई में होने वाले इवेंट में बाउंसर भेजे जाते हैं।

अनस 23 अप्रैल को छुट्टी लेकर मुरादाबाद अपने परिवारवालों से मिलने आया था जिसको 30 तारीख को मुंबई वापस जाना था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि अनस मुम्बई ना जाकर सगी चचेरी बहन से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में जेल चला गया है। अनस के घर के पास उसके चाचा का घर है। अनस की नाबालिग चचेरी बहन सायबा नूर रात ढाई बजे डायल 100 को सूचना दी कि उसके साथ घर में घुसकर अनस ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके और उसके परिवार के साथ साथ मार-पीट की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अनस को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और मार-पिटाई करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया। आरोपी अनस की मानें तो वह डेढ- दो साल से सलमान खान का बाउंसर है और उस पर गलत इल्जाम लगाया गया है। इस पूरे मामले में आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications