Blast in Mathura Refinery: मथुरा में रिफाइनरी के अंदर ब्लॉस्ट, 1 KM तक गूंजी आवाज, 10 घायल, 4 की हालत नाजुक
Blast in Mathura Refinery: यूपी के मथुरा जिले में मंगलवार रात करीब आठ बजे एक बड़ा हादसा हुआ। रिफाइनरी में एक तेज धमाके के साथ हुए ब्लॉस्ट में 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें चार लोगों की स्थिति नाजुक है, जिन्हें मथुरा शहर के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
Recommended Video
मथुरा रिफाइनरी पिछले करीब एक महीने से अधिक समय से बंद था। रिपोर्ट के मुताबिक, रिफाइनरी का एबीयू प्लांट चालीस दिन से बंद था। मंगलवार को इसे दोबारा चालू किया गया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। प्लांट में काम चल रहा था।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसमें लीकेज था, इससे ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। ब्लास्ट इतनी तेज था कि एक किमी दूरी तक उसकी आवाज सुनाई दी। इस दौरान दस कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है।
घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर राजीव भी शामिल हैं। मौके पर आग विकराल होती जा रही थी। घटना के दौरान वहां मौजूद फायर टेंडरों के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में सूचना पर दमकल भी पहुंच गईं। घटना में घायल हुए लोगों को रिफाइनरी के अस्पताल और दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रिफाइनरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सोनू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज करीब साढ़े आठ-नौ बजे के बीच रिफाइनरी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई, जिससे वहां मुख्य इकाई पर मौजूद कई कर्मचारियों के प्रभावित होने की जानकारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications