कासगंज हादसा: मिट्टी के ढाय में दबने से 3 महिलाओं व एक बालिका की मौत, कई घायल, खुदाई करते समय ढही मिट्टी
कासगंज हादसा: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में मंगलवार की सुबह मिट्टी की खुदाई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि अभी भी मिट्टी में कई लोग दबे हुए हैं और जेसीबी तथा मजदूरों की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है। मिट्टी में दबे हुए 5 लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अचानक गिर गई ढाय
दरअसल, कासगंज जनपद के मोहनपुरा में कस्बा अंतर्गत कतौर और रामपुर गांव के बीच में मिट्टी लेने के लिए गांव से महिलाएं और बच्चे गए हुए थे। महिलाएं और बच्चे ढाय में मिट्टी खुदाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ढाय गिर गई।
इस दौरान उसके अंदर मिट्टी खुदाई कर रही महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। गांव के लोग तत्काल मिट्टी में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।
लाेगों ने फावडे़ से मिट्टी हटाकर करीब 9 महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान तीन महिलाओं और एक बालिका की मौत हो गई थी। जबकी घायल पांच महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए है।
इन लोगों की हुई मौत
इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जिसमें सरस्वती देवी पत्नी रघुवीर, रामा पत्नी दानपाल, प्रेमा देवी पत्नी गंगा प्रसाद और पिंकी पुत्री मनपाल सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा माहेश्वरी और कृष्णा की हालत गंभीर है। दोनों काे इलाज के लिए अलगढ़ रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications