Kisan Andolan: नरेश टिकैत ने RLD चीफ जयंत चौधरी पर साधा निशाना,कहा- 'उन्हें उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान'
Uttar Pradesh News: किसान आंदोलन के बीच मुजफ्फर नगर के भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का बयान आया है। उनका यह बयान आरएलडी चीफ जयंत चौधरी को लेकर है। आरएलडी ने एनडीए गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया है।
नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी को अब किसानों की समस्या का निस्तारण करा देना चाहिए। वर्तमान समय में अब वह सरकार के साथ हैं। एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें किसानों का फैसला करा देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें नुकसान होगा। सिर्फ चौधरी साहब को भारत रत्न देने से काम नहीं चलेगा। किसानों की समस्याओं का समाधान होना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन है। पूरे देश का किसान एक है। सरकार पंजाब या हरियाणा के किसानों को अकेला समझने की भूल न करे। गन्ने का मुद्दा, एमएसपी और अन्य मुद्दे हैं। सरकार को यह समझना चाहिए कि किसान ही देश का पेट भरता है। किसान आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। पूरे देश के किसानों की निगाह दिल्ली पर है।












Click it and Unblock the Notifications