भाजपा कार्यसमिति बैठक: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- अभी से 2024 की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ।
लखनऊ, 29 मई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की अभी से 2024 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। 2022 की प्रचंड जीत ने 2024 में जीत की पटकथा लिख दी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'कार्यसमिति की बैठक में सभी पदाधिकारियों का सम्मान करता हूं। बीजेपी ने चुनाव में इतिहास रचा है, ये सफलता सबकी सफलता की कहानी बयां कर रही है। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव हो पाया है। यहां राम कृष्ण की धारा है। यहां गंगा की धारा अविरल प्रवाहित होती है। इसी धरती से अटल जी ने देश दुनिया में यूपी का मान बढ़ाया और आज उसी तरह काशी से पीएम मोदी और लखनऊ से राजनाथ सिंह जैसे नेता दुनियाभर में बीजेपी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। संगठन की वजह से ही आज बीजेपी लगातार सफल हो रही है। पीएम मोदी के कार्यकाल को कल आठ साल पूरे हो रहे हैं। उनकी बातों और उनके विजन को जन-जन तक पहुंचना है।'
'देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल'
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'भाजपा ने चुनाव में प्रचंड जीत के साथ वापसी की है। जेपी नड्डा, पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में नई पटकथा लिखी जा रही है। पूंजीवाद और जातिवाद पर ये विजय है। यह कार्यकर्ताओं की तपस्या का ही परिणाम है। यह यात्रा अटल और अविरल रहे, इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। सबको कदम मिलाकर चलना होगा। हम कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, उसी वजह से जीत मिली है। देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल है। 2024 में प्रचंड जीत के लिए जुटने की जरूरत है। इसी तरह उत्साह बनाए रखना है।'
-
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications