यूपी: भाजपा के कद्दावर नेता की गुंडई, पुलिस से हाथापाई, VIDEO

मेरठ में भाजपा नेता की गुंडई का वीडियो सामने आया है। कानून तोड़ रहे बेटे को बचाने के लिए भाजपा नेता ने पुलिस से हाथापाई की।

मेरठ। सूबे की नई सरकार प्रदेश में कानून राज स्थापित करने का दंभ भरते नहीं थक रही, लेकिन हकीकत में पार्टी कार्यकर्ताओं पर सत्ता का रंग तारी है। परतापुर बाइपास से लेकर थाने तक भाजपाइयों की सरेआम दबंगई ने वही आरोप चस्पा कर दिए जो पार्टी सपा पर लगाती थी। भाजपाइयों ने सीओ से लेकर एसपी सिटी तक गरिमा को पलीता लगा दिया। हलांकि बाद में पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश शुरू हुई।

योगीराज में भाजपाइयों की गुंडई

योगीराज में भाजपाइयों की गुंडई

शुक्रवार की शाम को परतापुर में जो तस्वीर दिखी, वह पार्टी विद ए डिफरेंस का नारा देने वाली भाजपा के लिए मुंह पर तमाचे से कम नहीं था। भाजपा के कद्दावर नेता का भतीजा मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए धरा गया तो उल्टे सत्ता की हनक दिखाते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। पुलिस के साथ हाथापाई भी की। यही नहीं बात उलझ गई तो अपने नेता पिता को भी सूचित कर दिया, फिर क्या था भारी भरकम संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

हद तो तब हो गई जब मेडिकल के लिए ले जा रहे नेता पुत्र को आरोपी के पिता संजय त्यागी, जो भाजपा के नेता भी हैं, ने पुलिस हिरासत से खींचने का प्रयास किया। एक बार फिर पुलिसकर्मी थाने में भी बेबस नजर आए। एसपी सिटी समेत सिटी सर्किल के सभी सीओ और थानेदारों को बुलाया गया। भाजपाइयों ने थाने में कार्यालय से लेकर कंप्यूटर रूम और इंस्पेक्टर के केबिन तक में जमकर बवाल काटा।

थाने में पूर्व विधायक समेत कई भाजपा नेता पहुंचे

थाने में पूर्व विधायक समेत कई भाजपा नेता पहुंचे

एसपी सिटी और सीओ कोतवाली भाजपा नेताओं को मैनेज करने में लगे थे। भाजपा नेताओं का कहना था कि इंस्पेक्टर भीड़ के सामने माफी मांगे। इंस्पेक्टर ने माफी मांगने से इन्कार कर दिया। भाजपा नेताओं के सामने मौके की वीडियो पेश की गई। इसके बाद भाजपा नेताओं का रोष कुछ थमा। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर के केबिन में बैठाकर संजय त्यागी समेत सभी नेताओं को शांत किया। उसके बाद संजय त्यागी से एसएसआइ ने कंप्यूटर रूम में सॉरी बोला। सूचना पर पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना भी थाने में पहुंचे थे।

इस घटना के बाद भाजपा खुद कटघरे में

पुलिस थानों के बवाल पर सपा को घेरने वाली भाजपा शनिवार को खुद कटघरे में खड़ी हो गई। भाजपा नेता संजय त्यागी के बेटे पर दबंगई करने और पुलिस से हाथापाई का आरोप लगा है। हूटर बजाते हुए निकल रहे युवक को जब इंस्पेक्टर ने रोका तो उसे वर्दी उतरवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए कस्टडी में लिया तो मौके पर पहुंचे पिता ने जमकर बवाल काटा। जीप को रोककर पुलिस से आरोपी को खींचने की कोशिश की गई।

बाद में इंस्पेक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा काटा गया। पुलिसकर्मियों को थाने से भागना पड़ा। शहरभर के कई थानों की पुलिस बुलाकर भीड़ को काबू में किया गया। उधर, भाजपा नेता का आरोप है कि पुलिस ने पहले उनके बेटे और फिर उनके साथ बदसलूकी की, मारपीट की। वहीं पुलिस ने बताया कि अंकित की कार में एक लाख 33 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। जिसकी जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

भाजपा नेता संजय त्यागी कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव में रहते है। संजय का बेटा अंकित त्यागी जयपुर से एमबीए कर रहा है। संजय त्यागी सरधना में द्रोण पब्लिक स्कूल चलाते है। अंकित त्यागी अपने दोस्त हर्ष के साथ एक्सयूवी 500 में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। परतापुर बाइपास पर इंस्पेक्टर सुशील दूबे फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी अंकित त्यागी हूटर बजाते हुए निकल रहे थे। बकौल इंस्पेक्टर, अंकित को रोककर गाड़ी से हूटर उतारा जाने लगा तो युवक ने 24 घंटे में इंस्पेक्टर को वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

देखिए पुलिस से हाथापाई का वीडियो

पुलिस ने अंकित को थाने ले जाने की कोशिश की, जिस पर अंकित ने पिता को कॉल कर दी। इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई भी की गई। संजय त्यागी अपने कुछ साथियों के साथ बाइपास पर पहुंचे। अंकित को जीप में बैठाकर मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। संजय त्यागी ने जीप से अंकित को खींचने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो हाथापाई पर उतर गए। इंस्पेक्टर और एसआइ की वर्दी नोच डाली। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में भाजपाई परतापुर थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। अंकित का मेडिकल कराने के बाद थाने में हिरासत में बैठा दिया। पार्षद राजीव काले, उमा शंकर पाल, प्रवीण अग्रवाल, राजीव गोयल ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले का वीडियो दिखा भीड़ को शांत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+