छेड़छाड़ के आरोपी 'रोमियो' को पुलिस लाई थाने, भाजपाइयों ने छुड़ाया
एक तरफ योगी आदित्यनाथ सरकार मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ भाजपाई रोमियो को थाने से छुड़ा रहे हैं।
शाहजहांपुर। प्रदेश मे बीजेपी सरकार अब सपा सरकार की राह चल पड़ी है। चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ चुनाव मे मंच से लोगों संबोधित करते थे कि सपा सरकार मे थानों को नेता चलाते है लेकिन अब जब प्रदेश मे बीजेपी सरकार बन गई तो योगी के नेता सपा नेताओं से एक कदम आगे चलते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का जहां बीए की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने लाई। तभी कुछ ही देर बाद बीजेपी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने आ धमके और आरोपी को छोड़ने की मांग पर अड़ गए जिसके बाद भारी दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया।

थाने में छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने पहुंचे भाजपा नेता
दरअसल मामला सदर बाजार थाने का है। दो दिन पहले बीए की छात्रा ने कालेज के ही छात्र शंशाक मिश्रा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सदर बाजार पुलिस ने आरोपी शंशाक मिश्रा को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही बीजेपी नेता राजकमल को लगी तो बीजेपी नेता को अपनी नेतागिरी चमकाने का मौका मिल गया। उसके बाद नेता जी भगवा गमछा गले मे डालकर और अपने समर्थकों के गले में भी भगवा गमछा डालने के बाद सीधे सदर थाने के गेट पर पहुंच गए और छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए आरोपी को छोड़ने मांग पर अड़ गए। पहले तो पुलिस ने आरोपी को छोड़ने से साफ इनकार कर दिया।

थाने के गेट पर धरने पर बैठे भाजपाई
बीजेपी नेता थाने के गेट पर ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। उसके बाद मोके पर सीओ सिटी अवनीशवर चंद्र श्रीवास्तव पहुंचे और साथ ही भारी पुलिस फोर्स को भी थाने बुला लिया गया है। बीजेपी नेता थाने को करीब तीन घंटे तक घेरे रहे। भारी दबाव में बाद आखिरकार पुलिस को छेड़छाड़ के आरोपी को थाने से ही मुचलका पाबंद करके छोड़ दिया गया है।

ये है पूरा मामला
बीए की छात्रा ने कॉलेज के ही छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित छात्रा ने आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि छात्र ने वाट्सऐप ग्रुप बनाया था जिसमें उसके नाम से अश्लील मैसेज करता था। उस ग्रुप की डीपी में उसकी फोटो भी लगा रखी थी। आरोप है कि कॉलेज जाते वक्त वह उससे छेड़छाड़ करता था। यहां तक कि तीन दिन पहले आरोपी छात्र ने उसको घंटाघर के पास अपनी गाड़ी पर जबरन बैठाने की कोशिश तक की थी। छात्रा ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी उसके बाद ही पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया था। वहीं जब इस मामले पर आलाधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो सभी अधिकारी मूंह चुराते नजर आए। कोई भी अधिकारी इस मामले पर बोलने को राजी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications