यूपी: बाइक में पेट्रोल डलवाने को लेकर आपस में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जमकर हुआ हाथापाई
बिजनौर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहा सभी पार्टी के नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जनपद बिजनौर लोकसभा में कमल संदेश बाइक यात्रा के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। अनुशासन की सारी मर्यादा पार करते हुए शहर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर डंडों से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर दोनों शांत हुए।

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी ताकत का एहसास कराते हुए बीजेपी ने शनिवार को पूरे शहर में कमल बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली की शुरुआत बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड से बीजेपी सांसद कुंवर भारतेंद्र और जिले के अन्य विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर की। बाइकों में पेट्रोल डलवाने को लेकर बिजनौर बैराज रोड पर बीजेपी के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे पर डंडों से हमला करने लगे।

इन कार्यकर्ताओ ने जिले की पुलिस और जिला प्रशासन के सामने जिले के कई चौराह पर जमकर उत्पात मचाया और बीजेपी का झंडा भी सड़क के किनारे फेक दिया। सत्ता में बीजेपी की सरकार होने के कारण पुलिस और प्रशासन इस उत्पात को मूकदर्शक बनकर देखती रही। इस कमल संदेश बाइक यात्रा के दौरान शहर में जगह जगह घंटों तक जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications