मिर्जापुर: चुनाव में पहली बार भाजपा का क्लीन स्विप, सबका सूपड़ा साफ

मिर्जापुर क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार जीत का परचम लहराया। बाकी सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए विधानसभाा चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया। भाजपा ने इतिहास रचते हुए पहली बार जिले में क्लीन स्वीप कर पूरा मैदान मार लिया। पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा और अपना दल गठबंधन ने एकतरफा जीत दर्ज की।। चार सीटों पर भाजपा को और एक सीट पर गठबंधन के अपना दल के प्रत्याशी को जीत मिली है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिर्जापुर में रैली करने और वाराणसी में तीन दिन तक टिककर रोड शो करने का असर मतदाताओं पर पड़ा।

अब तक भाजपा का खाता नहीं खुला था

अब तक भाजपा का खाता नहीं खुला था

वर्ष 2012 में मिर्जापुर की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा का खाता तक नहीं खुला था। लोकसभा चुनाव में भाजपा और अपना दल की प्रत्याशी के रूप में अुनुप्रिया पटेल की जीत के साथ जिले में भाजपा की दोबारा इंट्री शुरू हुई। इसी गठबंधन ने जिले की पांच सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा। इसमें नगर, चुनार, मड़िहान और मझवां विधानसभा की सीट भाजपा ने अपने पास रखी। जबकि छानबे सुरक्षित सीट को अपना दल सोनेलाल को दिया। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भाजपा और अपना दल के प्रत्याशियों को पांच में पांचों सीट मिल जाएगी। नगर विधानसभा से भाजपा के रत्नाकर मिश्र, चुनार से अनुराग सिंह, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य, मड़िहान से रमाशंकर सिंह पटेल और छानबे सुरक्षित से अपना दल एस के राहुल कोल ने जीत दर्ज किया।

नगर विधानसभा

नगर विधानसभा

मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट भाजपा के रत्नाकर मिश्र ने सपा के राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया को 57412 वोट से हराया। रत्नाकर को 109196 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे कैलाश चौरसिया को 51784 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर बसपा के परवेज खान रहे। इन्हें 49955 वोट मिले।

मझवां विधानसभा

मझवां विधानसभा

मझवां से भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने बसपा के रमेश बिंद को 41159 वोट से हराया। सुचिस्मिता को 107839 वोट मिले,जबकि रमेश को 66680 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे सपा के रोहित शुक्ला को 44012 वोट मिले।

चुनार विधानसभा

चुनार विधानसभा

चुनार विधानसभा से भाजपा के अनुराग सिंह ने सपा के जगतंबा सिंह पटेल को 62228 वोट से हराया। अनुराग को 105608 वोट मिले,जबकि सपा के जगतंबा सिंह पटेल को 43380 वोट प्राप्त हुआ। तीसरे नंबर पर बसपा के अनमोल सिंह को 39067 वोट मिले।

मड़िहान विधानसभा

मड़िहान विधानसभा

मड़िहान से भाजपा के रमाशंकर पटेल ने कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 46598 वोट से हराया। रमाशंकर को 106517 वोट मिले,जबकि ललितेश को 59919 वोट से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर बसपा के अवधेश सिंह को 52782 वोट मिले।

छानबे सुरक्षित विधानसभा

छानबे सुरक्षित विधानसभा

छानबे सुरक्षित से भाजपा अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल ने 63318 वोट से बसपा के धनेश्वर गौतम को हराया। यहां सपा के विधायक भाईलाल कोल तीसरे स्थान पर रहे। राहुल को 106665 वोट मिले जबकि बसपा के धनेश्वर को 43347 व विधायक भाईलाल को 36805 वोट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+