12 में 9 सीट जीतकर भगवामय हुआ इलाहाबाद, सपा 1 तो बसपा 2 सीट पर सिमटी

पिछली बार 8 सीटों पर कब्जा जमाने वाली सपा का मुश्किल से एक प्रत्याशी करछना में जीत सका। जबकि बसपा मात्र दो सीटों पर सिमट गई।

इलाहाबाद। 12 विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा में खाता न खोल पाने वाली भाजपा ने बसपा, सपा व कांग्रेस को नेस्तनाबूत कर दिया। सूबे में भारतीय जनता पार्टी के एकतरफा प्रदर्शन और पीएम मोदी की लहर का असर इलाहाबाद में भी साफ देखने को मिला। सुबह मतगणना के साथ भाजपा के पक्ष में शुरू हुए रुझान परिणाम में बदलते गए और भाजपा ने इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीट में से 9 पर कब्जा जमा लिया।

12 में 9 सीट जीतकर भगवामय हुआ इलाहाबाद, सपा 1 तो बसपा 2 सीट पर सिमटी

पिछली बार 8 सीटों पर कब्जा जमाने वाली सपा का मुश्किल से एक प्रत्याशी करछना में जीत सका। जबकि बसपा मात्र दो सीटों पर सिमट गई। सपा से उज्जवल रमण ने करछना में साइकिल की लाज बचाई। वहीं हंडिया में हाकिम लाला व प्रतापपुर में मुज्तबा सिद्दीकी ने हाथी को जिंदा रखा। बाकी हर सीटों पर कमल खिला और पूरा इलाहाबाद भगवा जश्न में डूबा हुआ है।

किसे मिले कितने वोट?

जीत - नंद गोपाल गुप्ता नंदी
शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट : 92263
हार - परवेज अहमद सपा को 64228 वोट
हार - बसपा प्रत्याशी माशूक खान 12046 वोट

जीत - प्रवीण सिंह
फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट- 93912
हार - मंसूर आलम, सपा को 67299 वोट
हार - मो मसरूर शेख, बसपा को 50421वोट

जीत - विक्रमाजीत मौर्या
फाफामऊ से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट - 83239
हार - अंसार अहमद, सपा 57254
हार - मनोज पाण्डेय, बसपा 51983

जीत - मो. मुज्तबा सिद्दीकी
प्रतापपुर से बसपा प्रत्याशी
कुल वोट - 66805
हार - करन सिंह, अपनादल एस 64151
हार - विजमा यादव, सपा 51645

जीत - जमुना प्रसाद
सोरांव से अपना दल प्रत्याशी
कुल वोट -77814
हार - गीता देवी, बसपा, 60079 वोट
हार - सत्यवीर मुन्ना, सपा, 54345

जीत - हर्ष बाजपेयी
शहर उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट 89191
हार - अनुग्रह नारायण सिंह, कांग्रेस, 54166 वोट
हार - अमित गोस्वामी, बसपा, 23388

जीत - राजमणि कोल
कोरांव से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट - 100427
हार - राम कृपाल, कांग्रेस, 46731
हार - राजबली जैसल, बसपा, 26056

जीत - हाकिम लाल
हंडिया से बसपा प्रत्याशी
कुल वोट - 72446
हार - प्रमिलाधर त्रिपाठी अपनादल एस 63920 वोट
हार - निधि यादव सपा 55403 वोट

जीत - सिद्धार्थनाथ सिंह
शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट - 85518 वोट
हार - ऋचा सिंह सपा, 60182 वोट
हार - पूजा पाल, बसपा, 40999 वोट

जीत - नीलम करवरिया
मेजा से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट - 67807
हार - राम सेवक सिंह सपा 47964 वोट
हार - सुरेन्द्र बसपा 44622 वोट

जीत - उज्जवल रमण सिंह
करछना से सपा प्रत्याशी
कुल वोट - 80806
हार - पीयूष रंजन, भाजपा, 65782 वोट
हार - दीपक पटेल, बसपा, 40998 वोट

जीत - डॉ. अजय कुमार
बारा से भाजपा प्रत्याशी
कुल वोट 79209
हार - अजय, सपा, 45156
हार - अशोक कुमार, बसपा, 37052

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+