भाजपा की महिला नेता तक नहीं सुरक्षित, 'अश्लील फोटो वायरल कर संबंध बनाने की जिद का लगाया आरोप'
लखनऊ। सूबे की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के दावे को लेकर सत्ता में तो ज़रूर आ गई लेकिन अब अपनी ही पार्टी की महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। तुषार साहू नाम के युवक पर महिला ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने बीते एक वर्ष से युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत तक से की लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद बीती रात महिला ने नाका थाने में शिकायत की और आरोपी युवक की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल नाका थाने की पुलिस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
पूर्व में भाजपा कार्यकर्ता रहा है आरोपी शख्स
आरोपी शख्स का नाम तुषार साहू है। यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता था उसी दौरान तुषार ने महिला कार्यकर्ता के फोन नंबर हासिल किया और महिला से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। महिला के मुताबिक इस शख्स ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की और जबरन संबध बनाने का दबाव बना रहा था।
आरोप के बाद भाजपा से निष्कासित किया आरोपी
इस मामले की शिकायत महिला कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संघ प्रमुख से भी की लेकिन तुषार को सिर्फ पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद भी जब तुषार की हरकतें बन्द नहीं हुई तो महिला ने नाका थाने में इसकी लिखित शिकायत की जिसके बाद आरोपी युवक तुषार को पुलिस ने हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई।
सत्ताधारी पार्टी के नेता नहीं सुरक्षित
जब भाजपा में पार्टी कार्यालय से जुड़े होने के बाद एक सत्ता धारी पार्टी की कार्यकर्ता की यह हालत है तो प्रदेश की आम महिलाओं की सुरक्षा का अंदाज़ा आप खुद लगा लें।
ये भी पढे़ं- राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाली नाजिया खान पर लगे ये गंभीर आरोप