क्या अब बृजभूषण पर सख्ती के मूड में है भाजपा, मिले दो संकेत

बीजेपी आलाकमान भी अबभाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर सख्ती के मूड में नजर आ रहा है। हाल ही में बीजेपी आलाकमान ने उन्हें अनावश्यक बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है।

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh News: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पिछले काफी दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। महिला पहलवानों ने ऊपर कथित यौन शोषण के आरोप लगाकर मोर्चा खोलो हुआ है। तो वहीं, अब बीजेपी आलाकमान भी अब बृजभूषण पर सख्ती के मूड में नजर आ रहा है।

महिला पहलवानों के मामले में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बृजभूषण शरण सिंह को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है। वहीं, बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या के सरयू घाट पर हाईकमान के निर्देश पर 5 जून को प्रस्तावित रैली रद्द कर दी है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या के सरयू तट पर जन चेतना रैली का आह्वान किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रैली में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में 10 से 11 लाखों के जुटने की संभावना जताई गई थी।

Recommended Video

    Wrestlers Protest: Brij Bhushan Singh पर हुई 2 FIR में बैड टच समेत लगे ये ये आरोप | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि, शुक्रवार (2 जून) को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने रैली को रद्द करने की घोषणा कर दी। उन्होंने यह घोषण उस वक्त की जब जिला प्रशासन ने धारा 144 का हवाला और विश्व पर्यावण दिवस का हवाला देते हुए रैली को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

    बृजभूषण शरण सिंह ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा, 'आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है। मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।'

    उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए "जन चेतना महारैली, 5 जून, अयोध्या चलो" कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+