UP Nikay Chunav को लेकर BJP ने शुरू की तैयारी, शुरू हुआ बैठकों का दौर
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी बूथ कमेटियों में बदलाव कर सकती है।

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की राज्य ईकाई ने निकाय चुनाव की तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। अपनी राज्य संगठनात्मक टीम में फेरबदल करने के बाद भाजपा जिला, मंडल और बूथ स्तरों पर 'महत्वपूर्ण परिवर्तन' करने पर फोकस कर रही है। इसको लेकर पिछले दो दिनों से लगातार बैठकें हो रही हैं। जल्द ही जिला इकाइयों के पुनर्गठन की घोषणा हो सकती है।
एक तिहाई पदों पर बदलाव की संभावना
यूपी बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि पार्टी 98 संगठनात्मक जिलों के एक-तिहाई प्रमुखों को बदलने पर विचार कर रही है। यह एक ऐसा कदम है जो संभावित रूप से जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद ही है। इसे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस तरह करीब तीन दर्जन जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव पर बीजेपी की नजर
सूत्रों ने हालांकि कहा कि पार्टी आगामी निकाय चुनावों और उसके बाद 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर की मशीनरी को पूरी तरह से बदलने के पक्ष में नहीं है। यूपी बीजेपी के प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा, "पार्टी एक ऐसी टीम तैयार कर रही है जो सबसे उपयुक्त है। इसको लेकर जल्द ही और भी ऐलान किए जाएंगे।"
लगातार दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके जिलाध्यक्षों पर नजर
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी से लगातार कम से कम दो कार्यकाल पूरा करने वाले जिला प्रमुखों को हटाने की उम्मीद है। जिला प्रमुखों का एक समूह जो अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल पाया गया है, वे भी राज्य नेतृत्व के रडार पर हैं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी विशेष रूप से उन जिलों में बदलाव करने का विकल्प चुन सकती है, जहां वह 2022 के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
बीजेपी ने क्षेत्रिय प्रमुखों को बदल दिया था
सूत्रों ने कहा कि पार्टी मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी का मुकाबला करने के लिए एक संगठित टीम का गठन कर बीजेपी आगे बढ़ेगी। यूपी बीजेपी ने अपने सभी क्षेत्रीय प्रमुखों को बदलने का फैसला किया था। इनमें से तीन (गोरखपुर के धर्मेंद्र सिंह, पश्चिम यूपी के मोहित बेनीवाल और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मानवेंद्र सिंह) को राज्य उपाध्यक्ष के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications