BJP ने यूपी चुनाव से पहले शुरू किया "मैं भी पन्ना प्रमुख" अभियान, जानिए इसके पीछे क्या है प्लानिंग

लखनऊ, 09 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी ने बूथ को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को बीजेपी का मेगा अभियान मैं भी पन्ना प्रमुख शुरू किया गया। यह अभियान पूरे यूपी में आठ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। बीजेपी के पदाधिकारियों का दावा है कि भाजपा के प्रदेश में 50 लाख से अधिक पन्ना प्रमुख सौ प्रतिशत मतदान के लिए डोर टू डोर तथा मैन टू मैन जुडेगें।

स्वतंत्रदेव सिंह

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख बनकर 'मैं भी पन्ना प्रमुख' अभियान का शुभारम्भ किया। पार्टी द्वारा शुरू किये गए मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें। विश्व के सबसे बडे़ राजनीतिक दल की सबसे मजबूत बूथ संरचना की सबसे मजबूत कड़ी पन्ना प्रमुख 'मैं भी पन्ना प्रमुख' अभियान के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी 8 से 15 अक्टूबर तक महोत्सव मनाएगी।

बूथ जीता- चुनाव जीता मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी बीजेपी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके 'पन्ना प्रमुख' को पार्टी के विस्तार और मजबूत नींव तैयार करने का श्रेय देते हुए उन्हें पार्टी की शक्ति बताया । बीजेपी पदाधिकारियों के मुताबिक बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र पर काम करते हुए पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधे संपर्क करके संगठन की रीति नीति व मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा की सबसे मजबूत ईकाई पन्ना प्रमुख पार्टी की विजय का आधार बनेगी।

बीजेपी

एक सप्ताह तक चलेगा यह अभियान
एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य संगठन के सबसे मजबूत पायदान की कड़ी पन्ना प्रमुख की टीम को मजबूत कर हर बूथ पर मतदाता सूची के हर पन्ने को मजबूत बनाना है। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि,

''सोच ईमानदार-काम दमदार, फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान के तहत शुक्रवार 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ पार्टी सदस्यों द्वारा मतदाता सूची के अपने पन्ने के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-सेल्फी ले कर ट्विटर और फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 'भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख' के हैशटैग के साथ पोस्ट की जा रही है।''

यूपी बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि इस अभियान के प्रत्येक पन्ना प्रमुख अभी से चुनाव तक उस क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा के साथ लाने का प्रयास करेंगे और चुनाव के समय लोगों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाये जाने के संकल्प को मजबूती देगें।

क्या है पन्ना प्रमुखों का गणित, ऐसे समझिए

  1. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 14.05 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।
  2. मतदाताओं के लिए यूपी में 1.65 लाख पोलिंग बूथ होते हैं।
  3. इन बूथों पर 800-1200 मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत होते हैं।
  4. करीब1200 मतदाताओं के नाम 15-20 पन्नों पर दर्ज होते हैं।
  5. हर पन्ने पर 50-60 मतदाताओं का नाम होता है।
  6. 1 पन्ना प्रमुख पर 2 पन्ने यानि 100-150 मतदाताओं के वोट की जिम्मेदारी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+