अमेठी के लिए सबकुछ हमनें किया और क्रेडिट बीजेपी के सीनियर लीडर ले रहे हैं: राहुल गांधी
अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आने से पूर्व ही उन्हें निशाना बना डाला। यूपीए सरकार में हमनें जो अमेठी के लिए किया था मेरे पास उसकी लिस्ट है। इसका क्रेडिट अब बीजेपी के सीनियर लीडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। ये हमारा काम है, और काफी खुशी है मुझे बीजेपी के मित्र इन प्रोजेक्ट का फिर से उद्घाटन करने की कोशिश कर रहे हैं।

इन 12 ड्रीम प्रोजेक्ट की आधार शिला हमने रखी
राहुल गांधी ने विकास कार्यों की उस लिस्ट को हाथों में लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि तिलोई में 90 करोड़ की लागत से 200 बेड का जो अस्पताल तैयार हो रहा उसकी आधार शिला हमने रखी। उसके बाद राहुल ने इन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया।

उन्होंने बताया कि एफएम रेडियो को पहले मैने इनॉग्रेट किया था। इसके अलावा गौरीगंज के कोहार में बन रहे सैनिक स्कूल, फुरसत गंज में बन रही राजीव गांधी नेशनल एविऐशन यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, केंद्रीय विद्यालय, जगदीशपुर में सेल न्यू यूनिट का काम उनके द्वारा कराया गया। वहीं उन्होंने बताया कि अमेठी-ऊँचाहार रेल लाइन, रायबरेली-अमेठी डबुल रेल लाइन, रेलवे स्टेशन अमेठी में मल्टी फन्कशन कॉम्प्लेक्स एट, लखनऊ-सुलतानपुर का NH 56 का फोर लेन और 6 नेशनल हाइवे अमेठी के थ्रू हमनें निकाला। लेकिन अब इसका क्रेडिट बीजेपी के लोग ले रहे।












Click it and Unblock the Notifications