चुनाव परिणाम के बाद भाजपा शीर्ष की समीक्षा बैठक, यूपी में हुए नुकसान पर हुई चर्चा
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा पिछली बार की तुलना में बड़ी संख्या में सीटें हार गई है। यूपी में हुई हार पर समीाक्षा करने के लिए दिल्ली में बैठक की गई। गुरुवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए थे।
यूपी में भाजपा के प्रदर्शन पर फोकस
भाजपा के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की योजना बनाई गई, जिसमें उत्तर प्रदेश में हार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस बैठक में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों को आमंत्रित किया गया । नेताओं और भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों के बीच व्यक्तिगत बैठकों के बारे में भी चर्चा हो रही है।

भाजपा का जिले भर में जश्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर शुक्रवार को भाजपा हर जिला मुख्यालय पर विजयोत्सव मनाया।प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय समेत सभी संगठनात्मक जिला केंद्रों पर पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ विजयोत्सव में हिस्सा लिया।
आदर्श आचार संहिता समाप्त
लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद गुरुवार से आदर्श चुनाव आचार संहिता अगले चुना तक निस्प्रभावी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इसके निष्प्रभावी होने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसी तरह राज्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के निष्प्रभावी होने के संबंध में आदेश जारी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications