VIDEO: कांग्रेस ने बोला 'सड़कछाप' तो सोनिया को लेकर रोड जाम
संजीव दीक्षित के सेना प्रमुख पर इस तरह की गई टिपण्णी से कांग्रेस की मटिया पलीत हो रही है।
कानपुर। कांग्रेस नेता संजीव दीक्षित की सेना प्रमुख के बारे में की गई टिपण्णी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि संजीव दीक्षित ने माफी मांग ली है लेकिन बीजेपी चाहती है कि सोनिया गांधी खुद देश से माफी मांगें। सेना पर की गई टिपण्णी के विरोध में कानपुर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोनया गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जाहिर किया।

कांग्रेस नेता संजीव दीक्षित ने सेना प्रमुख पर टिपण्णी करते हुए कहा था कि वो सड़कछाप की तरफ बयान दे रहे हैं। सेना प्रमुख पर इस तरह की गई टिपण्णी से कांग्रेस की मटिया पलीत हो रही थी जिसके बाद संजीव दीक्षित ने माफी मांग ली लेकिन बीजेपी चाहती है कि संजीव के बयान पर सोनिया देश से माफी मांगे।
बयान के बाद कानपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का पुतला बनाकर परेड चौराहे पर घुमाया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी का कहना है कि जिस तरह से संजीव दीक्षित ने सेना के खिलाफ बयान दिया और सोनिया गांधी ने उससे पल्ला झाड़ लिया, बीजेपी के लोगों की मांग है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने सेना के मनोबल को गिराकर आतंकियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications