'सच्चा नेता अकेले जीत का श्रेय नहीं लेता', दादी इंदिरा की तारीफ में वरुण गांधी ने शेयर किया 1971 का ये लेटर
Varun Gandhi Shared Indira Gandhi Letter: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वरुण गांधी काफी लंबे वक्त से पार्टी हाई कमान से नाराज चल रहे हैं, और उनकी यह नाराजगी उनके आर्टिकल और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ पता लगती है।
अब बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ
भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में जीत पर अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का पत्र पोस्ट किया है, जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, 'सच्चा नेता जीत का श्रेय अकेले नहीं लेता।'
'सच्चा नेता जीत का श्रेय अकेले नहीं लेता'
1971 के युद्ध में जीत के बाद इंदिरा गांधी द्वारा तत्कालीन भारतीय सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को लिखे गए एक पत्र को साझा करते हुए वरुण गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी दादी की सराहना करते हुए कहा कि एक "सच्चा नेता" जीत के लिए पूरी टीम को श्रेय देता है और अकेला श्रेय नहीं लेता।
सैम मानेकशॉ को पत्र लिखा था पत्र
अपने ट्वीट में वरुण गांधी ने लिखा-'1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशॉ को पत्र लिखा था। एक सच्चा नेता जानता है कि पूरी टीम ही जीतती है और जानता है कि कब बड़ा दिल रखना है और अकेले श्रेय नहीं लेना है। आज के दिन पूरा भारत इन दोनों महान भारतीय महानायकों को सलाम करता है।'
जानिए पत्र में इंदिरा गांधी ने क्या कहा था?
सैम मानेकशॉ को लिखा लिखे पत्र में इंदिरा गांधी ने पत्र में कहा, "पिछले दिनों ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा और राष्ट्रीय मूल्यों को बनाए रखने में हमारे सशस्त्र बलों की शानदार उपलब्धि के लिए लोगों की प्रशंसा और प्रशंसा का प्रमाण दिया है।"
"मैं जानती हूं कि थल सेनाध्यक्ष और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के रूप में आपका बोझ कितना भारी रहा है और आप पर कितना लगातार दबाव रहा है। अभियान के दौरान तीनों सेनाओं के बीच समन्वय का इतना प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया कि वह सराहनीय है।"
इंदिरा गांधी ने भारत के पहले फील्ड मार्शल से कहा, "आपके शानदार नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं विशेष रूप से आपके सहयोग, आपकी स्पष्ट सलाह और इस संकट के दौरान निरंतर अच्छे उत्साह को महत्व देती हूं। मुझे आपके और आपके अधिकारियों और जवानों के प्रति सरकार और भारत के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहिए।"
31 अक्टूबर को भी किया था पोस्ट
इसी तरह 31 अक्तूबर 2023 को भी भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो उनके बचपन की अपनी दादी के साथ की थी। जिसे लेकर उन्होंने लिखा था कि 'अप्रतिम साहस एवं संघर्ष की प्रतीक और लोकतांत्रिक समाजवाद की प्रणेता रही मेरी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर शत शत नमन। आपमें कठोर फैसले लेने के दृढ़निश्चय के साथ-साथ मातृत्व एक बेहद सरल और सौम्य कोमलता भी थी। आप सही मायने में 'देश की मां' हैं।












Click it and Unblock the Notifications