बाढ़ पीड़ितों के हालात पर वरुण गांधी ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथों, बोले- '..तो सरकार की क्या जरूरत है'
बाढ़ पीड़ितों के हालात पर वरुण गांधी ने योगी सरकार को लिया आड़े हाथों, बोले- '..तो सरकार की क्या जरूरत है'
लखनऊ, 22 अक्टूबर: पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है। पिछले दिनों वरुण गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरा था। तो वहीं, अब बाढ़ पीड़ितों के हालात पर वरुण गांधी ने एक बार फिर से प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। वरुण गांधी ने कहा, 'अगर आम आदमी को उसके हाल पर ही छोड़ दिया जाएगा तो फिर सरकार का क्या मतलब है।'
Recommended Video

दरअसल, लखीमपुर सहित पूरे तराई इलाके में बाढ़ आई हुई है और लोगों को पर्याप्त मदद नहीं मिल पा रही है। लोगों को पर्याप्त मदद नहीं मिल पाने से सांसद वरुण गांधी नाराज दिखे। बाढ़ के दौरान वरुण गांधी स्वयं अपने लोगों के बीच पहुंचे हुए हैं और अपने हाथों से बाढ़ पीड़ितों को यथासंभव हर तरह की मदद पहुंचा रहे हैं। वे लोगों को सूखा राशन, पीने का पानी और नकद आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
वरुण गांधी ने 21 अक्टूबर को ट्वीट कर कहा,
तराई का ज्यादातर इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को सूखा राशन उपलब्ध कराया है ताकि इस विभीषिका के खत्म होने तक कोई भी परिवार भूखा ना रहे। यह दुखद है कि जब आम आदमी को प्रशासनिक तंत्र की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तभी उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। जब सब कुछ अपने आप ही करना है तो फिर सरकार का क्या मतलब है।
पीलीभीत में शारदा नदी की बाढ़ के कारण फसे 500 से ज्यादा ग्रामीणों को बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने बुधवार को सेना की मदद ली थी। हालांकि, बाढ़ पीड़ितों को उचित मदद न मिल पाने से वरुण गांधी कष्ट में दिखे। बता दें, इससे पहले भी वरुण गांधी बार-बार किसानों और स्थानीय नागरिकों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कई बार किसानों के हक में आवाज बुलंद करते हुए गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों की बात सुनने की अपील करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications