साक्षी महाराज को 'D' कंपनी से मिली बम से उड़ाने की धमकी, जामा मस्जिद पर दिया था विवादित बयान

उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले अपना नाम 'अली' बताया है, साथ ही धमकी देने वाले शख्स ने खुद को 'डी कंपनी' का बताया। साक्षी महाराज की मानें तो फोनकर्ता ने उन्हें गालियां दी और बम से उड़ाने की धमकी भी दी।

BJP MP Sakshi Maharaj statement about threat on the phone call

जानकारी के अनुसार, शनिवार को साक्षी महाराज एक कार्यक्रम से आ रहे थे। तभी उनके मोबाइल फोन पर 4:40 और 4:43 बजे और रात 10:45 बजे धमकी +103075 नंबर के फोन से दी गई। इस मामले में साक्षी महाराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं है।

आपको बता दें कि हाल ही में साक्षी महाराज ने उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा,"दिल्ली की जामा मस्जिद तोड़ो, अगर सीढ़ियों के नीचे से मूर्तियां ना निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना. मैं इस बयान पर आज भी कायम हूं" उन्होंने अपने बयान में कहा कि अयोध्या का आंदोलन एक बार फिर अपने चरम पर है। मैं हिंदुत्व और अयोध्या आंदोलन को लेकर मुखर वक्ता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+