पंखुड़ी पाठक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हमला, पथराव, गाड़ी तोड़ी

पंखुड़ी पाठक पर बजरंग दल का जानलेवा हमला, पथराव, गाड़ी तोड़ी

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता रहीं पंखुड़ी पाठक ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर अलीगढ़ में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पाठक ने कहा कि पुलिस के सामने उन पर हमला किया गया लेकिन पुलिस देखती रही। पाठक ने ट्वीट किया, 'आज अगर मैं मारी जाती तो जिम्मेदार यूपी पुलिस होती क्योंकि जब हम पर जानलेवा हमला हो रहा था तब पुलिस खड़े हुए देख रही थी, हम पर हुआ हमला पुलिस की मिलीभगत से हुआ है। हमला पूरी तरह पहले से प्लान करके हुआ है।' पंखुड़ी पाठक ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है। पाठक का कहना है कि वो महिला आयोग में भी मामले की शिकायत करेंगी।

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके में बीते दिनों पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नौशाद और मुस्तकीम के परिवार से मिलने के लिए पंखुड़ी पाठक और उनके साथी पहुंचे थे। मुस्तकीम और नौशाद के परिजनों का कहना है कि दोनों को घर से गिरफ्तार किया गया था और बाद में उनको एनकाउंटर की बात कह पुलिस ने मार दिया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पंखुड़ी पाठक और उनकी टीम पर हमला बोल दिया। पंखुड़ी पाठक के अनुसार उनके ऊपर पथराव किया गया और गाड़ी तोड़ दी गई।

पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया कि आज अगर वो भाग कर किसी तरह नहीं निकलते तो बजरंग दल के लोग उन्हें और उनकी टीम के सदस्यों को जान से मार देते। उनके एक साथी को गंभीर चोट बताई गई है। पाठक के साथ आए कुछ साथी कई घंटो तक गुम भी रहे।पंखुड़ी पर हुए इस हमले की सूचना पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राकेश सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे।

Former SP leader Pankhuri Pathak attacked by Bajrang Dal activists in Aligarh

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+