भाजपा सांसद रीता बहुगुणा को 6 महीने की सजा, जानिए क्या है मामला
भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी को 6 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उनपर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। रीता बहुगुणा के खिलाफ यह सजा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक पुराने मामले में सुनाई गई है।
रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ 17 फरवरी 2012 में यह मामला दर्ज हुआ था, जब वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं। उनके खिलाफ लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया था। उस वक्त रीता बहुगुणा जोशी कैंट में चुनाव प्रचार कर रही थीं।

रीता बहुगुणा उस वक्त चुनाव प्रचार कर रही थीं, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी वह प्रचार कर रही थीं, जिसकी वजह से उनके खिलाफ यह केस दर्ज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications