बीजेपी सांसद ने पुलिस अधिकारी को दिखाई सत्ता की गर्मी, कहा- जिंदा खाल उतार लूंगी
सांसद ने मीडिया के सामने पुलिस अधिकारी को लेकर अपने शब्द दोहराते हुए कहा, 'उन्होंने पिछली सरकार में खूब मौज कर ली। खाल उतार देंगे अगर अच्छे से काम नहीं किया।'
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों से इतर बीजेपी के सांसद-विधायक सत्ता की हनक से भरे हैं। यूपी के बाराबंकी से बीजेपी सांसद प्रियंका सिंह रावत ने एक पुलिस अधिकारी की खाल खिंचवा लेने की धमकी दी है। उन्होंने खुलेआम इस बात को कबूल भी किया है।

फोन पर दी धमकी
बीजेपी सांसद ने कहा, ''मैं सारी मलाई बाहर लाऊंगी और खाल भी खिंचवा लूंगी।' उन्होंने पुलिस अधिकारी ज्ञानंजय सिंह को फोन पर चिल्लाते हुए ये कहा। सांसद ने बाराबंकी के एएसपी सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। READ ALSO: रेप पीड़ित लड़की पर स्कूल ने लगाई रोक, महिला आयोग पहुंचा केस
'अच्छे से काम नहीं किया तो...'
सांसद ने मीडिया के सामने अपने शब्द दोहराते हुए कहा, 'उन्होंने पिछली सरकार में खूब मौज कर ली। खाल उतार देंगे अगर अच्छे से काम नहीं किया।' उन्होंने कहा कि हत्या के एक मामले में जब उन्होंने एएसपी को बुलाया तो उन्होंने गलत ढंग से व्यवहार किया। फोन पर बातचीत के दौरान एएसपी ने सांसद से कहा था, 'मैं पुलिस में हूं और मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं।' READ ALSO: यूपी को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए मोदी ने दिल्ली से भेजे 'नौ रत्न'
'जो काम करेगा वही जिले में रहेगा'
प्रशासन को लेकर सख्ती दिखाते हुए बीजेपी सांसस ने कहा, 'केंद्र में हमारी नरेंद्र मोदी सरकार है और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। जो अच्छा काम करेगा वही जिले में रहेगा। अगर उनका व्यवहार नहीं सुधरा तो हम कड़ा एक्शन लेंगे।' बीते सप्ताह बीजेपी के एक सांसद पर बिना अनुमति के एक जुलूस निकालने का आरोप लगा था और बाद में भीड़ के साथ पुलिस अधिकारी के घर पर धावा बोला था।












Click it and Unblock the Notifications