यूपी को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के लिए मोदी ने दिल्ली से भेजे 'नौ रत्न'
उत्तर प्रदेश के प्रशासन को और मजबूत करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का प्लान बनाया है।
उत्तर प्रदेश के प्रशासन को और मजबूत करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का प्लान बनाया है। ये अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिवालय में तैनात होंगे। इन सब नामों पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुहर लगाई है। अधिकारियों की लिस्ट 12 अप्रैल को भेजी गई थी लेकिन इसके फाइनल होने में वक्त लगा क्योंकि उन अफसरों की ओर से हामी भरे जाने का इंतजार था।

ज्वाइंट सेक्रेटरी रैंक के हैं अधिकारी
सूत्रों ने बताया कि 9 में से दो अधिकारियों ने निजी कारणों से लखनऊ जाने में असमर्थता जताई है। जिन अधिकारियों का चयन किया गया है वो उत्तर प्रदेश काडर के ही हैं। ये अधिकारी केंद्र में ज्वाइंट सेक्रेटरी रैंक पर हैं। उन्हें राज्य के अलग-अलग विभागों में सेक्रेटरी या प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया जा सकता है।

इन जगहों पर तैनात हैं ये अफसर
ये अधिकारी अभी कैबिनेट सचिवालय, कॉमर्स मंत्रालय, मानव संसाधन विकास, फूड, टेक्सटाइल, स्वास्थ्य और आयुष जैसे मंत्रालयों का काम देख रहे हैं। एक अधिकारी UIDAI और एक MMTC लिमिटेड में भी कार्यरत हैं।

योगी ने तीन बार किए हैं बड़े फेरबदल
तीन बार बड़े स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ चार अधिकारियों को राज्य सचिवालय में नियुक्त किया। बाकी का काम अभी भी अखिलेश यादव सरकार के समय नियुक्त किए गए अधिकारी ही देखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications