'भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज फरार', पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर लोकसभा से सांसद व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज फरार हैं। अगर किसी को उनके बारे में कोई सूचना मिले तो सूचित करें..। सोशल मीडिया पर जिले की सांसद व केंद्र सरकार में राज्यमंत्री कृष्णाराज को लेकर इस तरह की पोस्ट वायरल हो रही है। उस पर लगातार कमेट्स हो रहे हैं। लाइक करने वालों की लाइन भी लगी है। वहीं, सोशल मीडियो पर विपक्षियों ने जहां इसे शेयर करके खूब कमेंट किये तो भाजपाइयों ने आलोचना की।

चुनाव जीतने के बाद से फरार
युवा चेतना नाम के संगठन की ओर से डाली गईं पोस्ट केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज के बारे में लिखा है कि वह जिले की सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पुवायां क्षेत्र से वोट लेने के बाद से फरार चल रही हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई भी जानकारी मिलें तो सूचित करें। जिससे 2019 में उनके स्वागत की तैयारियां मुक्कमल की जा सकें। इस पोस्ट के वायरल होते ही इसे शेयर करने व कमेंट करने का सिलसिला शुरू हो गया। मंत्री पर इस तरह की पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए भाजपाइयों ने जहां निन्दा की तो वहीं विपक्षियों ने इस पोस्ट के जरिये उनकी घेरेबंदी शुरू कर दी।

क्षेत्र में निष्क्रियता के चलते लोगों है नाराज
उनकी अनदेखी और निष्क्रियता के चलते यहां की जनता उनसे काफी नाराज है। जनता का आरोप है की 2014 में हुए लोक सभा चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री इलाके में दुबारा लौट कर नहीं आई। जिसके चलते युवा चेतना के लोगों ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री को फरार घोषित कर दिया है। लोगों की मानें तो जब चुनाव था उस वक्त कृष्णाराज वोट मांगने आई थी। लेकिन जीतने के बाद दोबारा ना तो वो गांव आई और ना ही विकास हुआ।

सोच-समझकर किया पोस्ट
फेसबुक पर पोस्ट करने वाला शख्स श्याम मोहन मिश्रा ने बताया कि बहुत सोचने और समझने के बाद ही पोस्ट करने का फैसला लिया था। आखिर सांसद महोदया है कहां उनकी तलाश करने का तरीका ये बिल्कुल सही लगा। वहीं, पूर्व मंत्री राम मूर्ती सिंह वर्मा का कहना है कि चार साल बीत चुके है। वोट मांगने के बाद जीत मिलते ही सांसद महोदया दोबारा जनता के बीच नहीं पहुंची इसलिए लोगों तरीका सही लगा होगा, इसलिए फेसबुक पर पोस्ट डाली है। फिलहाल जिले मे मंत्री महोदया की अनदेखी और जनता की नाराजगी किसी से छुपी नही है जिसका खामियाजा आने बाले चुनाव मे बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications