भाजपा विधायक सुरेश राणा पर केस दर्ज, कहा था जीतने पर लगेगा कर्फ्यू

सुरेश राणा ने कहा कि यदि मैंने मैदान मार लिया तो कैराना, देवबंद और मुरादाबाद में कर्फ्यू लग जाएगा। उनके भाषण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए खुद के जीतने पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा देने की बात कहने वाले उत्तर प्रदेश के थानाभवन से विधायक सुरेश राणा पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुरादाबाद रैली में भाषण के लिए सुरेश को आरोपित किया गया है। जीतने पर कर्फ्यू लगा देने की बात कहने की विधायक की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

भाजपा एमएलए सुरेश राणा पर केस, कहा था जीतने पर लगेगा कर्फ्यू

क्या बोले थे सुरेश राणा
एक चुनावी जनसभा के दौरान मुरादाबाद में बीजेपी के विवादास्पद नेता और थानाभवन से विधायक सुरेश राणा ने कहा कि अगर उन्होंने चुनाव जीत लिया तो कैराना, देवबंद और मुरादाबाद में कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। सुरेश राणा ने कहा, 'यदि मैंने मैदान मार लिया तो कैराना, देवबंद और मुरादाबाद में कर्फ्यू लग जाएगा। हमारे सभी भाई भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शामली से थाना भवन तक जुलूस निकालेंगे।' राणा ने भाषण में खुद को हिन्दूओं के हितों की बात करने वाला नेता बताया। राणा ने जिस वक्त यह बयान दिया वहां केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद थे। उनके बयान की वीडियो सामने आने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद थानाभवन में चुनाव आयोग के सर्किल अधिकारी ने उन पर केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि सुरेश राणा 2012 में शामली के थानाभवन से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। वो चर्चा में 2013 में मुजफ्फरनगर के दंगों के बाद आए। सुरेश राणा पर दंगों में शामिल होने और दंगाईयों को भड़काने के कई आरोप लगे। राणा पर कई मुकदमें भी दंगों के दौरान दर्ज हुए। इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश राणा को थानाभवन से उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद से सुरेश राणा लगातार चर्चा में बने रहते हैं। वो लागातार मुस्लिम विरोधी बयान देते रहते हैं, जिसको लेकर मीडिया में उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+