VIDEO: पद्मावती पर नसीहत देने अब सामने आए संगीत सोम, जानें क्या बोले
बुलंदशहर। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने पद्मावती विवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पदमावती फिल्म का विरोध जायज हैं, फिल्मी का विरोध हम भी कर रहें। उन्होंने ये भी कहा है कि पदमावती यूपी के अंदर तब तक रिलीज नहीं होगी, जब तक लोग संतुष्ट नही होगें। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोध में किसी की हत्या जैसा कदम नही उठाना चाहिए। कानून के दायरे में रहकर ही विरोध करना चाहिए।

बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद स्थित हनुमान चौक पर भाजपा के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी त्रिलोक चन्द सैनी के समर्थन में सभा को सम्बोधित कर रहे थे। संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश में बहनजी और भैया की सरकार नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ की सरकार है। प्रदेश में गुंडे-बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि गुंडे अब या तो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं या प्रदेश से भाग रहे हैं। सरकार जनता को भयमुक्त वातावरण देने के लिए वचनबद्ध है। सरकार सबका साथ-सबका विकास के फॉर्मूले पर प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कर रही है।
संगीत सोम ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो सिकन्द्राबाद में भी भाजपा की सरकार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्ट्राचारी जेल की सलाखों के पीछ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि एक-एक की जांच हो रही हैं और जांच के भ्रष्ट्राचारी जेल जाएंगें। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक को उसका अपना घर हो, घर में बिजली कनेक्शन व गैस का चूल्हा हो, ऐसी शुरूआत कर दी है। उन्होंने आगामी 29 नवम्बर को सिकन्द्राबाद में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। सभा की अध्यक्षता सुशील सर्राफ ने की और संचालन पिंकी बोहरा ने किया।












Click it and Unblock the Notifications