भाजपा विधायक ने पुलिस अधिकारी से कहा, 'तेरे फूफा की सरकार नहीं है...'
भाजपा विधायक ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था के खिलाफ कई बातें कहीं और पुलिस अफसर को फटकारने की कहानी खुद सुनाई।
रामपुर। जहां एक ओर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी और उन्हीं के विधायक कानून-व्यवस्था को अपनी जागीर समझकर नियमों को ताक पर रख उसका खुलेआम मखौल उड़ाते दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पुलिस अधिकारी को उन्होंने नसीहत दी कि ये तुम्हारे फूफा की सरकार नहीं, अब ठीक ठाक होले।

दरअसल मामला जनपद मुज़फ्फरनगर की खतौली विधानसभा क्षेत्र का हैं जहाँ भाजपा सरकार के केंद्र में पूरे हुए 3 साल के उपलक्ष्य में खतौली में आयोजित एक अभिनन्दन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सैनी ने नियमों के पालन करने की अपील करने के बजाए नियमों को ताक पर रखने की बात कह दी। विधायक जी ने मंच पर बोलते हुए अपने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारी से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी शेयर की।
विधायक जी ने कहा कि पुलिस अधिकारी को उन्होंने बाइक छोड़ने को कहा लेकिन उसने फिर भी चालान काट दी। इस पर उन्होंने बिना कागज की बाइक को ना छोड़ने वाले पुलिस अधिकारी को जमकर फटकार लगाने की बात कही है।
विधायक ने मंच से ये बात कही, "मेरे पास फोन आया था कि विधायक जी क्या इसीलिए तुम्हें विधायक बनाया था कि मेरा चालान कट जाये तो मैंने उस पुलिस वालों से बात की और कहा कि अब ये तुम्हारे फूफा की सरकार नहीं रही अब तो ठीक ठाक हो ले और ये बता चालान काटा क्यूं , मै तो हूँ, जब कह दिया छोड़ना है तो छोड़ना है। कागज़ है या नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता हो चाहे वो यहां का या कहीं और का, अगर उसे पकड़ा और मै कुछ कह बैठूंगा | आज तक कोई रिकॉर्ड ऐसा नही मिला जो मैंने कहा हो और उसे ना छोड़ा हो...।












Click it and Unblock the Notifications