मथुरा: चरकुला नृत्य पर बीजेपी विधायक ने लगाये ठुमके, देखें VIDEO
मथुरा। कान्हा की नगरी मथुरा में होली के आयोजनों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जहां जगह जगह मान्यताओं के अनुसार कहीं लठमार होली तो कहीं कपड़ा-फाड़ होली की खबरें देखने और पढ़ने को मिली होगीं। श्री राधा रानी के ननिहाल गांव मुखराई में आयोजित चरकुला नृत्य पर बल्देव विधान सभा से बीजेपी विधायक अपने को नहीं रोक पाए और चरकुला नृत्य कर रही महिला के साथ जमकर ठुमके लगाये।

यह है मान्यता
चरकुला नृत्य का इतिहास ब्रज की अष्ठिधात्री देवी राधा रानी के जन्म से जुड़ा है। कान्हा की नगरी मथुरा के गांव मुखराई में ब्रज के कलाकारों द्वारा फूलों की होली के साथ चरकुला नृत्य का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के किया जा रहा है। वहीं इस दिव्य आयोजन को देखने के लिए राजनेताओं और प्रशाशनिक अधिकारियों सहित देश विदेश से लोग गांव मुखराई पहुंचते हैं। मान्यता के अनुसार धूल होली के दूसरे दिन इस चरकुला नृत्य का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा किया जाता है। माना जाता है कि मुखराई गांव राधारानी का ननिहाल है। जहां आज से लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व राधारानी की नानी मुखरा देवी ने राधा रानी के जन्म की खुशी में रथ के पहिये पर 108 दीपक रख कर नृत्य किया था। उसी परम्परा का निर्वाह यहां की महिलाएं वर्षों से करती चली आ रही हैं। ये चरकुला नृत्य कई देशों में अपना स्थान बना चुका है। इस चरकुला नृत्य की शुरुआत राधा रानी की ननिहाल मुखराई से ही हुई है।

विधायक ने भी लगाएं ठुमके
इस अलौकिक नृत्य का शुभारम्भ भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने चरकुला में दीप प्रज्वलित कर किया। चरकुला नृत्य के दौरान बीजेपी विधायक इतने भाव विभोर हो गए कि चरकुला प्रांगण में चरकुला लेकर नृत्य कर रही महिलाओं के साथ नृत्य करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications