बीजेपी विधायक को सता रहा अपनी हत्या का डर, फेसबुक पर बताया कौन रच रहा है साजिश?

बांदा। यूपी मे ब्यूरोक्रेसी और नेताओं के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बांदा जिले का जहां तिन्दवारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बांदा पुलिस अधीक्षक पर विधायक प्रोटोकाल का उलंघन करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। इसके आलावा बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालकर यह कह डाला है कि बांदा एसपी शालिनी मेरी हत्या कराना चाहती हैं। जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

BJP MLA brijesh prajapati says SP shalini can kill me

मामला यूपी के बांदा जिले में देखने को मिला जहां बीते 23 जून को पुलिस अधीक्षक ने समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया था। इसमे जनपद के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति को भी आमंत्रित किया गया था। विधायक ने आरोप लगाया है कि वह निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल में पहुंच गए थे लेकिन उस समय ना तो कार्यक्रम की आयोजक एसपी शालिनी और न ही डीएम मौजूद थे। इतना ही नहीं, इसके आधे घण्टे बाद पहुंचे अधिकारियों ने विधायक को साइड की सीट में बैठाया और खुद बीच में बैठे रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद जाते समय भी किसी एसपी-डीएम ने उठकर विधायक का अभिवादन करना मुनासिब नहीं समझा, जिससे खिन्न होकर विधायक ब्रजेश प्रजापति ने एसपी शालनी पर कार्रवाई की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। इतना ही नहीं अपनी सरकार में विधायक ने शिकायत के लिए फेसबुक पोस्ट डालकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया जिसमें विधायक ने एसपी बांदा शालिनी को हत्या करवाने का आरोप लगाया है। अब यह पोस्ट वायरल हो रही है। अब इस मामले में एसपी बांदा कुछ भी बोलने से इनकार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+