यूपी में पीएम मोदी की रैलियों को मायावती ने बताया चुनावी जुगाड़, कहा- अगले सत्र में करना पड़ेगा अविश्‍वास प्रस्‍ताव का सामना

पीएम मोदी की रैलियों को मायावती ने बताया चुनावी जुगाड़

नई दिल्‍ली। पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने किसानों के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के नाम पर विपक्ष दल घडि़याली आंसू बहाते हैं। वहीं, पीएम मोदी की रैली के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बीजेपी पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि बीजेपी में हताशा भरी हुई है, इसलिए वह समय से पहले ही चुनाव करा सकती है। आजमगढ़ और मिर्जापुर में पीएम मोदी की जनसभा को मायावती ने चुनावी जुगाड़ वाला की संज्ञा दी है।

 BJP may go for early general election: Mayawati

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कर्नाटक में हर हथकंडा अपनाने के बाद भी सरकार न बना पाने से बीजेपी नेतृत्व कुंठा और हताशा से ग्रसित प्रतीत हो रहा है, इसीलिए वह 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जातिवादी, सांप्रदायिक और ओछी चुनावी राजनीति के लिए सरकारी संरक्षण में मैदान तैयार किया जा रहा है।

रविवार को जारी बयान में बसपा सुप्रीमो ने आशंका जताई है कि बीजेपी समय से पहले आम चुनाव कराने की तैयारी में है। मायावती ने कहा कि इसकी भूमिका जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की सरकार पहले ही गिराकर तैयार की जा चुकी है।

मायावती ने कहा कि जनता पिछले चार सालों में बीजेपी का शासन देख चुकी है। इनके शासनकाल में विभाजनकारी राजनीति ही गई है, जबकि महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी जैसे मुद्दों पर ध्‍यान ही नहीं दिया गया। मायावती ने बयान में यह भी कहा कि आगामी मॉनसून सत्र में पीएम मोदी को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है, लेकिन बीजेपी पिछले सत्र की तरह इस बार भी संसद नहीं चलने देगी। बीजेपी ने लोकसभा की तरह राज्यसभा को भी जनहित, जनकल्याण और देशहित से दूर रखने का प्रयास किया है, जो कि निंदनीय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+