बुलंदशहर: भाजपा नेताओं के सामने जब गिड़गिड़ाने लगा थानेदार, देखें VIDEO

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो लोगों के साथ हुई लूट की घटना होने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही। जिसके बाद भाजपाईयों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नही भाजपाईयों ने अपनी सरकार में सुनवाई न होने की बात कही तो थानाध्यक्ष भाजपा नेताओं के सामने गिडगिडाने लगा, वो भी हाथ जोडकर। बुधवार की रात को सडक पर हंगामा करने के बाद पहासू थाने में लूट की घटना का मुकदमा दर्ज किया गया।

BJP leaders look forward to the inspector in bulandshahr

मामला बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र का है। बता दें कि सिकन्द्राराउ से नवीन गर्ग व रविन्द्र गर्ग एक कार से पहासू तक के लिफ्ट मांगी। कार सवार बदमाशों ने दोनो को लिफ्ट दे दी। लेकिन पहासू हाईवें पर कार सवार बदमाशों ने दोनो व्यापारियों से हथियारों के बल पर लगभग डेढ लाख रूपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिए। इतना ही नही व्यापारियों के विराध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बटों व चाकूओं से हमला कर दोनो व्यापारियों को घायल कर दिया और सड़क किनारे फैक कर फरार हो गए। घटना की सूचना व्यापारियों ने पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पहासू के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने 2 घंटे तक व्यापारियों को थाने में बैठाकर रखा। इतना ही नही लूट की सूचना पर रिपोर्ट तक दर्ज नही की गई।

व्यापारियों से हुई लाखों रूपए की लूट की घटना के बाद पीड़ित को थाने में बैठाने पर पहासू के भाजपा नगराध्यक्ष मनोज गर्ग ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अपनी ही सरकार में रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कही। भाजपा नेता की बात सुनकर मौके पर पहुंचे छतारी के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मौके की नजाकत को भांपा और भाजपा नेता के आगें सडक पर ही हाथ जोडकर गिडगिडाने लगे। वहीं, इस मामले एसपी देहात प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि व्यापारी द्वारा सूचना देने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसपी क्राईम को लगाया गया है, जल्दी ही घटना कर खुलासा कर दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+