अमित शाह के करीब जाने के लिए बीजेपी नेताओं ने खुद को दिखाया होटल का स्टॉफ
मिर्जापुर। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ बुधवार को मिर्जापुर में थे। उनके लिए यह संभव नहीं था कि वह हर नेता से मिल सकें। उनके करीब जाने के लिए इन नेताओं ने अपना नाम होटल के कर्मचारी सूची में डलवा दिया, ताकि एसपीजी उन्हें शाह और योगी के पास जाने से रोक ना सके और वे आसानी से होटल में दाखिल हो जाएं। अब ये सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रोटोकॉल के चलते नहीं मिल सके थे कई नेता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के सीएम एसपीजी की कड़ी सुरक्षा घेरे में थे और प्रोटोकॉल के चलते उन से मिलना भाजपा के जिलाध्यक्ष और विधायकों के लिए भी संभव नहीं था। यही कारण रहा कि कई बड़े नेता और मंत्री तक बैठक में शामिल होने से वंचित रह गए। इस तरह की व्यवस्था से पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी जरूर देखी गई।
एसपीजी से बचने के लिए अपनाई ये तरकीब
भाजपा नेताओं ने एसपीजी से बचने के लिए एक नया तरीका इजाद कर डाला। भाजपा नेता सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए होटल के कर्मचारी बन गए और एक सूची बनाकर एसपीजी को सौंप दी। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और उनकी हैसियत का ध्यान रखे बिना उनको होटल संचालक और कर्मचारी बना दिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची
अमित शाह और योगी के जाने के बाद यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और जिलाध्यक्ष बालेंदूमणि त्रिपाठी का नाम भी होटल मालिक व कर्मचारी की सूची में है।












Click it and Unblock the Notifications