उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गए, कल लखनऊ में शपथ ग्रहण

लखनऊ, 24 मार्च: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज लखनऊ में हुई बैठक में पार्टी के सीनियर विधायक सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम के प्रस्ताव रखा, जिसे पार्टी के सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। अब कल, शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।

BJP leader Yogi Adityanath announced as the Leader of the Legislative Party in Uttar Pradesh.

लखनऊ स्थित लोकभवन में भाजपा विधायकों बैठक बुलाई गई थी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। बैठक में सुरेश खन्ना ने गोरखपुर शहर सीट से विधायक योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी भाजपा विधायकों ने हाथ उठाकर अपनी स्वीकृति दे दी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण शुक्रवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में रखा गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ के साथ 40 से ज्यादा विधायकों के भी मंत्री पद की शपथ लेने की बात कही जा रही है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: BJP विधायक दल के नेता चुने गए Yogi Adityanath, कल लेंगे शपथ | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा को मिला है भारी बहुमत

    मार्च में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा और सहयोगियों ने राज्य की 403 में से 274 सीटें जीतते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बनने जा रहे हैं। 2017 में भाजपा की जीत के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+