भाजपा नेता की दबंगई, हाथ तोड़ने के बाद पीड़ित परिवार के घर पर हमला

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से ग्राम प्रधान पति व भाजपा नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। प्रधान पति ने कुछ दिन पूर्व एक युवक को इस कदर पीटा था कि उसके दोनों हाथ टूट गए थे जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया था। उसी मामले को लेकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर फिर से पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपी समर्थकों के साथ आया और पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थर चलाये, फायरिंग की जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लिया।

BJP leader with supporters attacked on home of victim in Hardoi, Uttar Pradesh

मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गांव का है जहां ग्राम प्रधान लक्ष्मी के पति कमलेश सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान नाम के युवक को पीटकर उसके दोनों हाथ तोड़ दिए थे जिस मामले को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली शहर में मामला दर्ज कराया था। कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं।

BJP leader with supporters attacked on home of victim in Hardoi, Uttar Pradesh

उसी रंजिश को लेकर फिर से आरोपी प्रधान पति ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की व ईंट-पत्थर भी चलाये जिस कारण पूरा गांव प्रधान पति की दबंगई से सहमा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+