भाजपा नेता को धमकी, 'चार लोगों को तेरी हत्या के लिए भेजा है, सुधर जा'
संभल। भाजपा विधायकों को मिल रही धमकी के बाद अब भाजपा के मुस्लिम नेता अखिल भारतीय गोरक्षा संघ के राष्ट्रीय महासचिव सय्यद शान अली को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने कहा कि भाजपा का गुणगान मत कर, वरना मैंने चार लोगों को संभल भेजा है। नहीं सुधरा तो हत्या कर दी जाएगी। धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने पुलिस को अवगत कराया है। तहरीर दी जा रही है।

संभल के भाजपा नेता सय्यद शान अली अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश कार्यसमिति के कार्यकर्ता है। शनिवार की रात उनके फोन पर 7 डिजिट के अंकों के नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद युवक ने भाजपा नेता से कहा सय्यद शान अली बोल रहा है। भाजपा का ज्यादा गुणगान कर रहा है। इस्लाम के खिलाफ कदम उठा रहा है।
भाजपा नेता ने विरोध जताया तो धमकी देने वाले ने कहा कि अक्ल ठिकाने लगा ले वरना तेरी हत्या कर दी जाएगी। इसके लिए चार लोगों को संभल भेज दिया गया है। इसके बाद भाजपा नेता ने जिला उपाध्यक्ष सुनीत टंडन को मामले से अवगत कराया। पुलिस को तहरीर दी जा रही है। सीओ सुदेश कुमार का कहना है कि उन्हें अभी जानकारी नहीं है। अगर धमकी दी गई है तो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications