बेटे का कटा चालान तो देखिए भाजपा नेता की गुंडई, वायरल वीडियो
मेरठ में एक भाजपा नेता की गुंडई का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह बेटे के चालान कटने पर इंस्पेक्टर को धमका रहे हैं।
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा पार्षद के बेटे का चालान काटने पर पुलिस और भाजपाई आमने-सामने आ गए। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पास सीताराम पुलिया पर चेकिंग के दौरान चालान काटने पर भाजपाई और पुलिस आपस में भिड़ गए।

भाजपा पार्षद आशु रस्तोगी ने एसओ धनवीर सिंह को चालान काटने पर खरी-खोटी सुनाई और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। आशु रस्तोगी की दबंगई का यह वीडियो वायरल हो गया है।
भाजपा पार्षद आशु रस्तोगी ने गुंडई दिखाते हुए इंस्पेक्टर से कहा, 'रोज आते हैं तुम्हारे जैसे, होश में आ जाओ इंस्पेक्टर साहब, होश में वरना तमीज नहीं देखी अभी आपने तमीज दिखा दूंगा।'
काफी देर तक आशु रस्तोगी बेटे के बचाव के लिए पुलिस के साथ गरमा-गरमी और बवाल काटते रहे। देखिए इस घटना का पूरा वीडियो।












Click it and Unblock the Notifications