चुनाव हारने के बाद स्कूटर छोड़ साइकिल पर आ गए बीजेपी के दिग्गज नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी

पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत बाजपेयी अपने साथ साइकिल पर अपने कार्यकर्ताओं को लेकर चलते हैं। जब वह विधायक थे तब वह अपने सुरक्षाकर्मी को साथ लेकर स्कूटर पर शहर की सड़कों पर चलते थे।

मेरठ। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मेरठ के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत बाजपेयी एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले वह लखनऊ में स्कूटर से विधानसभा पहुंच कर चर्चा में आए थे। वहीं, अब साइकिल पर सरकारी ऑफि‍सों में लोगों की समस्याओं को लेकर जाते नजर आ रहे हैं। इस बार वाजपेयी मेरठ की शहर सीट से चुनाव हार गए हैं।कांत बाजपेयी चर्चा में रहे।

कभी स्कूटर तो कभी साइकिल पर बाजपेयी

कभी स्कूटर तो कभी साइकिल पर बाजपेयी

चुनाव हारे तो साइकिल पर सवार हो गए

चुनाव हारे तो साइकिल पर सवार हो गए

चुनाव में लक्ष्मीकांत बाजपेयी हार गए लेकिन प्रदेश में सरकार उनकी ही बनी। अब वह स्कूटर को छोड़कर साइकिल पर आ गए हैं। सरकारी ऑफि‍सों में जनता की समस्या लेकर वह साइकिल से पहुंच रहे हैं। दो दिन पहले वह कलेक्ट्रेट में जब डीएम से मिलने पहुंचे तो साइकिल पर आए। उनका कहना है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर ही साइकिल चला रहे हैं। उन्हें साइकिल चलाना छोड़े करीब 47 साल हो चुके हैं, लेकिन अब फिर से वह साइकिल चलाकर वह अपने पुराने दिनों की याद ताजा कर रहे हैं।

संघ के कार्यकर्ता हैं पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत बाजपेयी

संघ के कार्यकर्ता हैं पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत बाजपेयी

पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में आए

पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में आए

मेरठ कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने हरिद्वार के आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस की डिग्री हासिल की। पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में उतर गए थे। कॉलेज में वह छात्र संघ के महासचिव रहे और स्टूडेंटस के हितों के लिए काम किया। उनके बारे में कहा जाता है कि वह जब 14 साल के थे तभी संघ की शाखाओं में जाने लगे थे। सबसे पहले जनता पार्टी ने उन्हें 1977 में युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया था। 1980 में बीजेपी का जिला महासचिव और बाद में यूपी में बीजेपी युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। यूपी चुनाव से कुछ समय पहले उनकी जगह केशव मौर्य को यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+