Meerut News: मेरठ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, सामने आई यह वजह
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीजेपी नेता और बीडीसी सदस्य की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन ने जुटी है। गांव के ही युवक ने हत्या की है।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के किठौर इलाके के भड़ौली गांव में भाजपा नेता की उस समय हत्या हो गई। जब वह पशुओं का चारा लेने गया था। इसी समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें भाजयुमो मंडल महामंत्री व बीडीसी प्रमोद भड़ाना की मौत हो गई।

दरअसल, आरोपियों को इस बात से नाराजगी थी कि भडाना ने रॉबिन के किसी दूसरे से विवाद में पैरवी की थी। उसके खिलाफ थाने जाकर तहरीर दी थी। रॉबिन इस बात से नाराज था। यही नाराजगी बीजेपी नेता की हत्या की वजह बनी। आरोपी ने प्रमोद की हत्या के बाद अंकित की गाड़ी और उनके घर के बाहर जाकर भी फायरिंग की।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications