Uttar Pradesh: लो! एक और BJP नेता का लड़की के संग अश्लील Video Viral, पार्टी ने क्या एक्शन लिया?
Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जिले के अपने पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कदम उस वक्त उठाया गया जब सोशल मीडिया पर उनका और एक नाबालिग लड़की से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।
क्या है वीडियो में?
सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में अग्रहरि कथित रूप से बंसी तहसील क्षेत्र के एक कमरे में लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। हालांकि अग्रहरि ने इस वीडियो को पूरी तरह से फर्जी और राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है और वे जल्द ही पार्टी नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। बंसी के सर्किल अधिकारी मयंक त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "वीडियो संज्ञान में आया है। यदि जांच में लड़की नाबालिग पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
बीजेपी ने तुरंत दिखाया बाहर का रास्ता
बीजेपी ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अग्रहरि को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। राज्य महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला ने अग्रहरि के निष्कासन का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिला अध्यक्ष की शिकायत और स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद पार्टी के राज्य नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है।
पहले भी ऐसे ही विवादों में आ चुके बीजेपी नेता
इससे पहले मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें वह एक लड़की के साथ एक्सप्रेस वे के बीचों-बीच आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे थे। इसमें नेता पर आरोप है कि वह कार के बाहर निकल ऐसा काम कर रहे थे। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया। ये मामला अभी पुलिस जांच के दायरे में है। हालांकि इस मामले में वीडियो वायरल करने वाले NHAI के दो कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया था।
स्थानीय राजनीति में मचा हड़कंप
इस घटना के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे बीजेपी की नैतिकता पर सवाल उठाने का मौका मान रहे हैं, वहीं बीजेपी ने साफ किया है कि वह ऐसे किसी भी मामले में समझौता नहीं करेगी। पार्टी का कहना है कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगने पर कार्रवाई की जाएगी ताकि संगठन की छवि बनी रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications