रायबरेली में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पांडेय की पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की माने तो घटना नाली बनाने के विवाद को लेकर हुई है।

नाली विवाद के चलते की हत्या

नाली विवाद के चलते की हत्या

घटना रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है। गंगासागर पांडेय (42) बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष है। गंगासागर का अपने पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार को गंगासागर घर से अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाये बैठे हमलावरों ने गंगासागर पांडेय पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में बीजेपी नेता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस की माने तो मृतक गंगासागर के पिता दुर्गा शंकर की तहरीर पर गांव के ही सोनू शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, बनावल शुक्ला, राजीव शुक्ला सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी गांव से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक राम नरेश रावत सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भाजपाई मौके पर पहुंच गए।

दारोगा और सिपाही हुए लाइन हाजिर

दारोगा और सिपाही हुए लाइन हाजिर

गंगासागर का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार दोपहर बाद गंगासागर अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तभी गांव के बाहर घाट लगाकर बैठे हमलावरों ने उनकी कुल्हाड़ी व फरसे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में एसपी सुजाता सिंह मामले में लापरवाही उजागर होने पर हल्का दरोगा राम शब्द यादव और सिपाही हरिश्चंद्र शर्मा व महेश पाल यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में लालचंद्र शुक्ला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+