VIDEO: इटावा में भाजपा नेता की दबंगई, हजारों बीघा खेतों की सिंचाई की बाधित
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरतपुर खुर्द में एक भाजपा नेता के दबंगई सामने आई है। भाजपा नेता ने सत्ता की हनक में एक सरकारी नलकूप की सप्लाई लाइन को ही तोड़ दिया। पानी की सप्लाई होने वाले कुंड को ध्वस्त कर उसकी 20 फुट पाइप लाइन निकाल कर व्यक्तिगत प्रयोग में ले रखी है। आलम यह है कि भरतपुर खुर्द के नलकूप संख्या 66 बीजी का कुंड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। नलकूप से निकलने वाला पानी नलकूप के ही समीप रहा जाता है। जिससे उसके आस-पास के ही खेतों की सिंचाई हो पाती है। नलकूप क्षतिग्रस्त कर देने से हजारों बीघा जमीन नष्ट हो रही है।

यह है मामला
सरकार द्वारा चलाए जा रहे नलकूपों से किसान को सस्ते रेट में सिचाईं की सुविधा मुहैया कराई गई है। सरकारी नलकूपों से 50 एकड़ की सिंचाई होती है। लेकिन प्राइवेट नलकूप वाले अपनी मनमानी के चलते सरकारी नलकूपों को क्षतिग्रस्त कर देते है। जब इन नलकूपों से पानी दूर तक नहीं पहुंचेगा तो यह लोग अपनी मनमानी करने में सफल हो जाएंगे। प्राइवेट नलकूप वाले किसानों से सिंचाई के बदले मोटी रकम वसूलते है। यह रकम लगभग 500 रुपए प्रति एकड़ होती है ।
किसानों का क्या कहना है
वहीं क्षेत्र के नानक चन्द्र,राम सेवक,अजय गुप्ता आदि किसानों का कहना है कि संजू बाबू एक भाजपा नेता के अलावा दबंग किस्म का व्यक्ति है। जिसने अपनी दबंगई के बलबूते सरकारी नलकूप पाइप लाइन को खोदकर निकाल लिया है, और उसमें अपने नलकूप का पाइप फंसा रखा है। सिंचाई के बदले 100 रुपए बीघा लेता है, जो 500 रुपए प्रति एकड़ होती है। वहीं पर इस क्षेत्र के सीच पाल से बात की गई ,तो उसने बताया मुझे दो माह पहले ही चार्ज मिला है। 66 बीजी की कंडीशन को देख कर लग रहा है कि वह सालों से टूटा पड़ा है । सीचपाल ने बताया कि 66 बीजी नलकूप सही है। लेकिन जो उसकी सप्लाई का कुंड वहां टूटा पड़ा है, जिसकी जानकारी उच्चधिकारियों को भी है। लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications