हरदोई में भाजपा का झंडा लगाए नेता ने युवक के दोनों हाथ तोड़े
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में जनपद में पुरानी रंजिश को लेकर एक कथित बीजेपी नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके दोनों हाथ तोड़ दिए मगर पुलिस भी पीड़ित परिवार की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। खबर चलने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष सफाई देते घूम रहे हैं।

जान से मारने की धमकी के आरोप
मामला सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गाँव का है जहां रहने वाले कल्लू की कुछ पुरानी रंजिश गांव के प्रधान कमलेश से चल रही थी। उसी पुरानी रंजिश को लेकर कथित बीजेपी नेता कमलेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर कल्लू और उसके पुत्र सलमान को इस कदर पीटा कि सलमान के दोनों हाथ टूट गए जिसके बाद दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घायलों का चल रहा इलाज
पीड़ित पक्ष की पुलिस भी नहीं सुन रही है। पीड़ित ने कहा कि थाने जाने पर पुलिस ने कहा कि पहले डॉक्टरी जांच कराओ उसके बाद आना। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। पीड़ित सलमान गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।

लोगों से मारपीट कर दबंगई करता है प्रधान
जब इस मामले में जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री से बात की गई तो उन्होंने उसे बीजेपी नेता होने से साफ इनकार कर दिया मगर पीड़ित पक्ष की मानें तो कथित बीजेपी नेता अपनी कार में बीजेपी का झंडा लगाकर पूरे जलवे के साथ लोगों को मारता पिटता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications