Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बांगरमऊ: सपा उम्मीदवार को हराने के लिए भाजपा ने फेंका तुरुप का इक्का

पूर्व सपा नेता और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आज तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं। भाजपा ने उनको सपा उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में उतारा है।

उन्नाव। यूपी चुनाव में उन्नाव जनपद की छह विधानसभा सीटों में राष्ट्रीय पार्टियों की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बांगरमऊ विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने तुरुप का इक्का फेंका है। भाजपा ने पूर्व सपा नेता और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बांगरमऊ से चुनावी मैदान में सपा कैंडिडेट का मुकाबला करने के लिए उतार दिया है। Read Also: यूपी विधानसभा चुनाव-2017 : बांगरमऊ सीट की खास बातें

बांगरमऊ: सपा उम्मीदवार को हराने के लिए भाजपा ने फेंका तुरुप का इक्का

सभी चुनाव में विजय प्राप्त की
बांगरमऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान विधायक बदलू खां को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है जबकि बहुजन समाज पार्टी ने मो० इरशाद खान को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने भगवंतनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक कुलदीप सिंह सैंगर को बांगरमऊ का टिकट दिया है। जिन्होंने कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है।

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता कुलदीप सिंह सेंगर को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। कुलदीप सिंह सेंगर के विषय में यह बात जगजाहिर है कि आज तक वे कभी भी कोई चुनाव नहीं हारे हैं। इसके पूर्व कुलदीप सिंह सेंगर तीन बार लगातार विधायक रह चुके हैं जहां उन्होंने सदर विधानसभा, बांगरमऊ और भगवंत नगर से विधानसभा का नेतृत्व किया है। कांग्रेस ने अभी अपनी स्थिति साफ नहीं किए।

बांगरमऊ सीट सपा के पास है
2012 के विधानसभा चुनाव में बदलू खां को 55528 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले मोहम्मद इरशाद खान को 48733 मत मिले थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम शंकर पाल को 24092 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह बेबी को 23345 मत मिले थे प्रत्याशी चयन से नाराज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आपस में आगे की रणनीति बनाई और शैलेंद्र राजपूत को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शैलेंद्र राजपूत आगामी 30 जनवरी को नाराज कार्यकर्ताओं व दावेदारों के साथ नामांकन कराएंगे।

बांगरमऊ विधानसभा में मतदाताओं की स्थिति

बांगरमऊ में कुल 1,84,804 पुरुष मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1,52,476 है जबकि 23 मतदाता ट्रांसजेंडर हैं। Read Also: गधे पर बैठकर नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार, अब तक की सरकारों को कोसा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+