BJP ने मुलायम परिवार को दिया भूल सुधार का एक और मौका, कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने का दिया निमंत्रण
लखनऊ, 30 अगस्त: उत्तर प्रदेश की सियासत में हर रोज नई नई पटकथाएं लिखी जा रही हैं। इसी क्रम में बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अचानक ही पूर्व मुख्मयंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलामय सिंह यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसको औपचारिक मुलाकात करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि वह नेताजी को कुशल क्षेम पूछने गए थे। लेकिन बीजेपी के सूत्रों की माने तो मुलायम सिंह से मुलाकात कर उन्हें 31 अगस्त को महानगर में कल्याण सिंह के लिए रखी गई श्रद्धांजलि सभा के बारे में जानकारी दी और आने का न्यौता भी दिया है।
Recommended Video

भाजपा के सूत्रों का दावा है कि स्वतंत्रदेव सिंह ने अचानक ही मुलायम के आवास जाकर सबको चौंका दिया। वह करीब आधे घंटे तक मुलायम के साथ रहे। बातचीत के बाद जब वह जाने लगे तो मुलायम सिंह खुद उनको दरवाजे तक छोड़ने आए थे। स्वतंत्रदेव सिंह ने मुलायम समेत पूरे परिवार को श्रद्धांजलि सभा में आने का न्यौता दिया है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि राजनीति के माहिर खिलाड़ी और धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह ने उल्टे स्वतंत्रदेव सिंह को सपा में शामिल होने का ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा में शामिल हो जाओ, तुम बहुत आगे तक जाओगे।
बीजेपी ने दिया भूल सुधार का मौका
भाजपा ने पूरे प्रदेश में कल्याण की श्रद्धांजलि यात्रा निकालने का फैसला किया है। इसकी शुरूवात 31 अगस्त से की जाएगी। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पहले ही कहा था कि लखनऊ में अयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। बीजेपी उनके परिवार को एक और मौका देगी। इसी के तहत आज वो मुलायम परिवार को कल होने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का निमंत्रण देने पहुंचे थे।

22 अगस्त को पीएम समेत कई हस्तियों ने कल्याण को दी थी श्रद्धांजलि
हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि लखनऊ में अयोजित श्रद्धांजलि सभा में अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। दरअसल कल्याण सिंह का निधन 21 अगस्त को हो गया था। उनके निधन के बाद 22 अगस्त को पीएम मोदी, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत कई बड़े नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। हालांकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके आवास नहीं पहुंचे थे जिसको लेकर सवाल भी खड़े हुए थे।
साक्षी महाराज समेत कई नेताओं ने अखिलेश पर बोला था हमला
इस मुददे को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, बीजेपी के नेता और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज समेत कई लोगों ने अखिलेश पर हमला बोला था। 31 अगस्त को सभी 75 जिलों में कार्यक्रम कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा को लेकर यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने वन इंडिया डॉट काम को बताया कि, कल्याण सिंह न केवल बीजेपी के नेता थे बल्कि प्रणेता भी थे। कल्याण सिंह ने सरकार और संगठन चलाने के जो मंत्र दिया था उसपर सरकार आगे बढ़ने का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications