यूपी चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, रणनीति बनाने की इन 24 लोगों को मिली जिम्मेदारी

यूपी चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, रणनीति बनाने की इन 24 लोगों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ, 06 जनवरी: कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच विधानसभा चुनाव की तारीखों का कभी ऐलान हो सकता है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार 05 जनवरी को विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राज्य चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह समिति ही चुनाव में पार्टी की रणनीति बनाने का काम करेगी। इस समिति में 24 लोगों को शामिल किया गया है।

bjp forms 24-member state election committee for Uttar Pradesh Assembly elections

बता दें, राज्य चुनाव समिति में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत 19 लोग प्रदेश चुनाव समिति में लिए गए हैं। इसके अलावा राधामोहन सिंह, सुनील ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। यह टीम-24 अब भाजपा के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएगी। दरअसल, चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लिहाजा बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए चुनाव समिति का गठन किया है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार शाम को यूपी चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की। इस चुनाव समिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य न सिर्फ ब्रज क्षेत्र, बल्कि अनुसूचित जाति व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह मीर्जापुर से आते हैं, जबकि राष्टीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना अपनी-अपनी जातियों के साथ रुहेलखंड से ताल्लुक रखते हैं। निषाद समाज से बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हैं तो केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पश्चिम क्षेत्र के चर्चित जाट नेता हैं।

इसी तरह ब्राह्मण वर्ग में अवध क्षेत्र के कोटे से कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, दलितों में राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, लोधी-राजपूत वर्ग में दखल रखने वाले सांसद राजवीर सिंह, ब्रज से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कानपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई और पश्चिम से ही प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को स्थान दिया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद गीता शाक्य प्रदेश चुनाव समिति की पदेन सदस्य होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+